जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ की बैठक

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पारा विधिक स्वंय सेवक के चयन को ले आवेदन आमंत्रित किया गया है.
किशनगंज व्यवहार न्यायालय परिसर में आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाए जाने को लेकर गुरुवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ओम शंकर के द्वारा आयोजित की गई।जिसमें राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को ले चर्चा हुई. जिसमें यह कहा गया कि पक्षकार व्यवहार न्यायालय में लंबित शमनीय वादों का निष्पादन सुलह के आधार पर करवा सकते है. व्यवहार न्यायालय परिसर में 13 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा जिसमें दावा वाद, अपराधिक शमनीय वाद, चेक बाउंस के मामले, विद्युत विभाग के मामले, पारिवारिक मामले (तलाक वाले मामले को छोड़कर), बैंक ऋण एवं टेलीफोन बिल से संबंधित मामले एवं अन्य वाद जो सुलह्नीय, शमनीय प्रकृति का हो का निष्पादन आपसी समझौता से किया जाएगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव ओम शंकर ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा पारा विधिक स्वंय सेवक के चयन को ले आवेदन आमंत्रित किया गया है. पारा विधिक स्वंय सेवक के चयन हेतु 29 नवंबर तक जो आवेदन आमंत्रित किया गया है, इसे सभी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी को अपने – अपने प्रखंड अंतर्गत प्रचार-प्रसार करना है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




