डीएम ने की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा

Published by : DHIRAJ KUMAR Updated At : 26 May 2025 11:45 PM

विज्ञापन

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित बैठक हुई

विज्ञापन

किशनगंज.

जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में जिला कार्यालय वेश्म में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ कार्य संस्कृति से संबंधित बैठक हुई. बैठक में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा सभी विभागों के पदाधिकारियों के शाखा से प्राप्त रिपोर्ट की गहन समीक्षा की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इस दौरान डीएम विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की. जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों की कार्य में सुधार लाने और जनहित से जुड़ी योजनाओं के त्वरित निष्पादन के लिए समन्वय एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी लतीफुर रहमान, जिला भू -अर्जन पदाधिकारी संदीप कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी जफर आलम, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी कुंदन कुमार सिंह, बाल संरक्षण इकाई पदाधिकारी रविशंकर तिवारी, एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DHIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन