पुलिस ने चलााय अभियान, कई वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया

विज्ञापन

किशनगंज एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन जांच अभियान चलाया गया. जानकारी के अनुसार जिले के सभी चेक पोस्ट, गलगलिया चेक पोस्ट, अररिया जिले की सीमा में लगने वाली चेक पोस्ट, रामपुर आदि में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान वाहनों को रोककर उनके वाहन और डिक्की की जांच की गयी. अलग-अलग थानों की पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया. चेकिंग के दौरान आशंका होने पर वाहनों को रोककर वाहनों के कागजात, डिक्की आदि की जांच की गयी. वहीं कई वाहनों को जब्त कर थाना लाया गया और उनका चालान भी काटा गया. साथ ही कागजात नहीं दिखाने वाले वाहनों को थाना लाया गया. एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन