मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन 323 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
मैट्रिक परीक्षा के चौैथे दिन शुक्रवार को 20 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई
केंद्रों पर परीक्षा शुरु होने से कुछ देर पहले पहुंचने की अपील किशनगंज मैट्रिक परीक्षा के चौैथे दिन शुक्रवार को 20 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई. किसी परीक्षार्थी के निष्कासन या अनियमितता सूचना नहीं है. परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई. पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली. केंद्रों पर परीक्षार्थी को समय से कुछ देर पहले पहुंचने की अपील की जा रही है ताकि परीक्षा केंद्र अंदर प्रवेश में किसी तरह की परेशानी नहीं हो. दोनों पालियों में कुल 16,904 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 323 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. पहली पाली में 8,468 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 184 अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 8,436 परीक्षार्थी शामिल हुए तथा 139 अनुपस्थित रहे. परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे थे. केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई थी. सभी केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी. मुख्य द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर प्रवेश दिया जा रहा था. एसडीएम अनिकेत कुमार व एसडीपीओ वन गौतम कुमार ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने परीक्षा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए