प्रभारी डीपीओ पर देर से की गयी कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनीता कुमारी पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप पूर्व में ही लग चुका था

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं प्रभारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अनीता कुमारी पर भ्रष्टाचार, अवैध वसूली और पद के दुरुपयोग के गंभीर आरोप पूर्व में ही लग चुका था. पांच महीने पहले आरटीआई कार्यकर्ता हसीबुर रहमान ने मुख्यमंत्री, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी गई शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाए थे. शिकायत में कहा गया था कि अनीता कुमारी अवैध वसूली में लिप्त हैं और राजनीतिक संरक्षण के चलते सेवा में बनी हुई हैं. शिकायत में कहा गया है कि उनके कथित भ्रष्ट आचरण से बाल विकास योजनाओं पर नकारात्मक असर पड़ रहा है. जिले में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा. कई केंद्र समय पर नहीं खुलते,और जो खुलते हैं, उनमें बच्चों की उपस्थिति बहुत कम रहती है, शिकायत में कहा गया.आरटीआई कार्यकर्ता ने आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त विभागीय और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की थी लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. लिहाजा अनिता कुमारी का भ्रष्टाचार बढ़ता ही गया और शुक्रवार को निगरानी की विशेष टीम ने धर दबोचा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन