मंडल कारा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
मंडल कारा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

मंडल कारा का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन

किशनगंज. मंडल कारा का गुरुवार को निरीक्षण किया गया. निरीक्षण डीएम विशाल राज व एसपी सागर कुमार के नेतृत्व में किया गया. निरीक्षण करीब 4 बजे संध्या में शुरू हुआ जो करीब एक घंटे तक चला. अन्य पुलिस अधिकारी भी टीम में शामिल थे. जेल के पुरूष और महिला वार्डों की तालाशी ली गई. वहीं कारा परिसर के अस्पताल की व्यवस्था की भी पड़ताल की गई. इस दौरान जेल के अंदर विभिन्न वार्डो की तलाशी ली गई. सुरक्षा को लेकर भी व्यवस्था की जांच की गई. बंदियों की क्षमता के बारे में भी जानकारी ली गई. जेल में साफ सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया. मुलाकाती को लेकर भी जानकारी ली गयी. जेल परिसर में वर्तमान व्यवस्था की स्थिति को देखा गया. जेल प्रशासन को सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखकर भी कई निर्देश दिए गए है. जेल के अंदर व बाहर की सुरक्षा को लेकर भी पड़ताल की गई. इस दौरान एसडीएम लतीफूर रहमान अंसारी, जेल अधीक्षक जवाहरलाल प्रभाकर मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन