मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विमर्श

Updated:
विज्ञापन
मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विमर्श

मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों के साथ विमर्श

विज्ञापन

किशनगंज. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी किशनगंज सह अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के मद्देनजर व निर्वाचक सूची को अद्यतन करने के कार्यक्रम से संबंधित सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक के क्रम में सात जनवरी को अंतिम प्रकाशन के उपरांत नाम जोड़ने, हटाने, सुधार करने, 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं, 85 मतदाताओं, पीडब्लूडी निर्वाचकों, लिंगानुपात से संबंधित संख्यात्मक एवं चारों अर्हता तिथियों की जानकारी दी गई. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी द्वारा 18-19 आयुवर्ग, छूटे हुए निर्वाचकों का नाम जोड़ने एवं मृत मतदाताओं का नाम हटाने के लिए सभी दलों के प्रतिनिधियों से अपने स्तर से प्रचार-प्रसार एवं सहयोग करने हेतु अपील की गई. आगामी विधान सभा आम निर्वाचन को ले स्वच्छ मतदाता सूची के निर्माण हेतु सभी बीएलओं से समन्वय स्थापित कर उक्त कार्य को ससमय करने में सहयोंग प्रदान करने हेतु अनुरोध किया गया. बैठक के क्रम में सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देश के आलोक में 1200 मतदाताओं के आधार पर मतदान केन्द्र के युक्तिकरण करने संबंधी जानकारी दी गई तथा यह भी बताया गया कि गृह संख्या के आधार पर युक्तिकरण कर परिवार के सभी सदस्यों को एक ही मतदान केंद्र पर रखने का हर संभव प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन