ePaper

मां दुर्गा की स्तुति में लीन हुए श्रद्धालु

Updated at : 23 Sep 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
मां दुर्गा की स्तुति में लीन हुए श्रद्धालु

मां दुर्गा की स्तुति में लीन हुए श्रद्धालु

विज्ञापन

दिघलबैंक. शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर दिघलबैंक दुर्गा मंदिर में दूसरे दिन माता रानी की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ सम्पन्न हुई. सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु माता रानी की एक झलक पाने और पूजा-अर्चना में शामिल होने के लिए कतारबद्ध होकर पहुंचे. पूरा मंदिर परिसर देवी मां के जयकारों और घंट-घड़ियाल की ध्वनि से गूंजता रहा. पूजन कार्य पंडित गोपाल ठाकुर के वैदिक मंत्रोच्चार और परंपरागत विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ. पूजा के जजमान पंडित सरोज झा रहे, जिन्होंने परिवार सहित मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति व स्वास्थ्य की कामना की. मंदिर में सजावट के लिए रंग-बिरंगी झालरों और फूलों का विशेष प्रबंध किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक रंग में रंग गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन