बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने महिला को पीटा

Updated:
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में ग्रामीणों ने महिला को पीटा

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. थाना क्षेत्र अंतर्गत रतुआ गांव में सोमवार को बच्चा चोरी के संदेह पर ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी. सूचना पर डायल-112 नंबर की पुलिस पहुंची. भीड़ से महिला को मुक्त कराया. जानकारी के अनुसार पहाड़कट्टा पंचायत के रतुआ गांव में एक महिला चापाकल पर पानी पीने गयी थी. चापाकल पर एक किशोरी स्नान कर रही थी. महिला को देख किशोरी डर गयी. किशोरी ने लौटने के दौरान उसके माथे पर वार कर दिया और बच्चा चोर कहकर चिल्लाने लगी. मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी गयी. लोगों ने महिला की पिटाई कर दी. घटना की सूचना पुलिस पहुंची. पूछताछ में महिला कोल्था पंचायत के रंगामणि आदिवासी टोले की निवासी बतायी. जो अपनी बेटी के घर जा रही थी और पानी पीने के लिए सड़क किनारे एक घर के चापाकल पर गयी थी.

पुलिस की आमजनों से अपील

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह वायरल हो रहा है, जिससें लोगों में दहशत का माहौल बना रखा है. पुलिस आमजनों से अपील की कि गांव-मोहल्ले में किसी भी संदिग्ध पुरुष व महिला को देखने पर कानून को अपने हाथ में न लें. बल्कि इसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना व डायल-112 पर पुलिस को दें.

कहते हैं थानाध्यक्ष

पहाड़कट्टा थानाध्यक्ष फुलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में बच्चा चोरी की पुष्टि नहीं हुई है. महिला इलाजरत है. पूछताछ के बाद घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन