ठाकुरगंज में उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने मनायी जन्माष्टमीो

Updated:
विज्ञापन
ठाकुरगंज में उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने मनायी जन्माष्टमीो

ठाकुरगंज में उत्साह के साथ श्रद्धालुओं ने मनायी जन्माष्टमी

विज्ञापन

ठाकुरगंज . कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया. ठाकुरगंज नगर में अवस्थित कृष्ण मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई. सभी भक्त अपने कृष्ण कन्हैया की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए. ठाकुरगंज जगन्नाथ मंदिर और रामजानकी मंदिर में कृष्ण भक्त मस्ती में झूमते दिखे. उधर कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर बाजार में जमकर खरीदारी हुई. कृष्ण जन्माष्टमी पर सबसे अधिक राधा कृष्ण की मूर्ति, पोशाक, मुकुट, श्रृंगार, मोर पंख, बांसुरी आदि की बिक्री हुई. महिलाओं द्वारा अपने लड्डू गोपाल को सजाने के लिए दुकानों पर तरह-तरह की सामग्री की डिमांड हो रही थी. झूले में बैठे भगवान कृष्ण, बांसुरी बजाते हुए, माखन चोरी की मुद्रा व गोवर्धन पर्वत उठाए भगवान की मिट्टी से बनी मूर्तियां खूब बिकी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन