ePaper

छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु, बाजार में चहल-पहल तेज

Updated at : 23 Oct 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व की तैयारियों में जुटे श्रद्धालु, बाजार में चहल-पहल तेज

चार दिवसीय अनुष्ठान की तैयारी शुरू

विज्ञापन

-चार दिवसीय अनुष्ठान की तैयारी शुरू

-घाटों की साफ-सफाई प्रारंभ.

-पूजा सामग्रियों से बाजार हुआ गुलज़ार

-सुप,डाला,दउरा,कलश की खरीददारी शुरू

-नहाय-खाय के साथ कल से शुरू हो जाएगा छठ महापर्व.

किशनगंज

लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ की तैयारी शुरू हो चुकी है. नहाय-खाय के साथ ही कल शनिवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो जायेगी. लोक आस्था का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया. जिसको लेकर व्रतियों और श्रद्धालुओं द्वारा छठ पूजन सामग्री खरीदने के लिए बाजार में भीड़ उमड़ रही है. खास कर फल, नारियल, सूप आदि पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर मेले की तरह भीड़ लगी रही. आस्था के इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है. नहाय-खाय के बाद नेम-निष्ठा का महापर्व का आगाज हो जाएगा. पर्व को लेकर चारों ओर भक्ति का वातावरण है. शनिवार को को नहाय-खाय के बाद रविवार को खरना और सोमवार को भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा. इसी प्रकार मंगलवार की सुबह को उदीयमान स्वरूप को अर्घ्य दिया जाएगा. जिसके बाद पारण होगा और उसी के बाद महापर्व संपन्न हो जाएगा.

धनतेरस के साथ शुरू हुआ प्रकाशोत्सव दीपावली के बीतने के बाद अब छठ की तैयारी तेज हो गई. छठ की खरीदारी के लिए बाजार में एक बार फिर से रौनक आ गयी है. छठ पर्व पर पूजा के लिए लोग हर छोटी से छोटी चीज को जुटाने में लग गये हैं.छठ पूजा शुरू होने से पहले ही सारी तैयारी पूरी कर लेना चाहते हैं. इस पूजा में सफाई का बहुत ध्यान रखा जाता और कोई सामान छूट न जाये इसका भी पूरा ध्यान रखते हैं क्योंकि इसमें हर छोटी से छोटी चीजों की अपनी अहमियत होती है. इसलिए श्रद्धालु पहले से ही सारी तैयारियां शुरू कर देे हैं.

बाजार में आयी तेजी, शुरू हुई खरीददारी

छठ पर्व की तैयारी जोर-शोर से शुरू हो चुकी है. हर तरफ छठ पूजा के सामानों की दुकानें सज गयी हैं. लोग पूजा के लिए छोटी से छोटी सामाग्री जुटाने लगे हैं. छठ पूजा के लिए कोशी, पीतल का सूप, बांस का सूप, दउरा, साड़ी, गन्ना, नारियल, फल सहित पूजा की हर छोटे-छोटे सामानों की खरीदारी तेज हो गयी है.

बीते साल की तुलना में इस साल फल के दामों में इजाफा होने के बाद भी खरीदार पूरे उत्साह के साथ फल की खरीदारी करने में जुटे रहे.

फलों के भाव में आई तेजी

छठ पर्व को लेकर सजे बाज़ारों में उत्तम क्वालिटी का सेव प्रति किलो 100 से 150 रुपए में बेचा जा रहा है. जबकि नांरगी की कीमत भी 80 से 100 रुपए, केला 40 से 60 रुपये दर्जन जबकि नारियल प्रति जोड़ा 70 से 100 रुपए तक बिक रहे हैं

लाल, पीले वस्त्रों की बढ़ी मांग

छठ पूजा से पहले साड़ी की दूकानों पर भी रौनक आ गयी है.पूजा में छठ मइया को चढ़ायी जाती है और पूजा करने वाली महिला भी नयी साड़ी में ही पूजा करती है. इसलिए इस समय साड़ी की दूकानों पर भीड़ लगी हुई है. भक्त छठ मइया की पूजा नये वस्त्र में करते हैं. साथ ही इस समय चूड़ी, बिंदी सहित महिलाओं के साज-सज्जा की दूकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन