समय पर जन्म व निवास प्रमाण पत्र निर्गत कराने डीएम को सौंपा ज्ञापन समय पर जन्म व निवास प्रमाण पत्र निर्गत कराने सौंपा ज्ञापन

समय पर निवास प्रमाण पत्र निर्गत कराने सौंपा ज्ञापन
किशनगंज पूर्व विधायक सह राजद नेता मुजाहिद आलम ने जिले में निवास प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र निर्गत होने में देरी के संबंध में जिलाधिकारी विशाल राज से मुलाकात की और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. ज्ञानपन में कहा गया है कि ये शिकायतें मिल रही हैं कि लोगों को निवास प्रमाण पत्र एवं जन्म प्रमाण पत्र सही समय पर नहीं मिल पा रहा है. एक माह से अधिक आनलाईन अप्लाई का हो गया है, परन्तु अभी तक निवास प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हो पाया है जबकि अभी एसआईआर 2025 के लिए भी लोगों को निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता है, जिन्होंने फार्म जमा करने वक्त अपना प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है. ज्ञापन में कहा गया है कि लोग कभी अंचल का चक्कर लगाते हैं तो कभी कर्मचारी के पीछे पीछे घूमते हैं, अगर समय पर निवास प्रमाण पत्र निर्गत नहीं हुआ तो लोगों का गुस्सा फूट सकता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










