एमएच आजाद नेशलन डिग्री कालेज में शासी निकाय गठन की मांग

Updated:
विज्ञापन
एमएच आजाद नेशलन डिग्री कालेज में शासी निकाय गठन की मांग

एमएच आजाद नेशलन डिग्री कालेज में शासी निकाय गठन की मांग

विज्ञापन

ठाकुरगंज. पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति को पत्र लिखकर सीनेट सदस्य अमित कुमार ने एमएच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज मे शासी निकाय गठन करने की मांग की है. इस मामले में अमित कुमार ने बताया की एमएच आजाद नेशनल डिग्री कॉलेज ठाकुरगंज के शिक्षक व कर्मचारी क़ो विगत कई वर्षो से अनुदान और आंतरिक मद से मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं हुआ है. भुगतान नहीं होने से कॉलेज के शिक्षक व कर्मचारी मर्माहत है. दुःखी जीवन व्यतीत कर रहें है. इन सबों के पास अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए कॉलेज के राशि के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है. इसलिए यह जरुरी है की कॉलेज में तदर्थ समिति के स्थान पर शासी निकाय का गठन किया जाए जिससे शिक्षक व कर्मचारी का समय पर बकाया मासिक भुगतान हो जाएगा और इनके परिवार में खुशहाली आएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन