ePaper

ठाकुरगंज स्टेशन पर बुुजुर्ग, मरीज व दिव्यांग के लिए रैंप निर्माण की मांग

Updated at : 01 Dec 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
ठाकुरगंज स्टेशन पर बुुजुर्ग, मरीज व दिव्यांग के लिए रैंप निर्माण की मांग

अमृत भारत स्टेशन योजना से ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे 27 करोड़ 8 लाख रुपए के कार्य के बीच नागरिकों की सबसे जरूरी मांग पर असमंजस का साया छंटने का नाम नहीं ले रहा

विज्ञापन

ठाकुरगंज अमृत भारत स्टेशन योजना से ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे 27 करोड़ 8 लाख रुपए के कार्य के बीच नागरिकों की सबसे जरूरी मांग पर असमंजस का साया छंटने का नाम नहीं ले रहा. बुजुर्ग, मरीज व दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफार्म क्रमांक एक से दो तक जाने और आने में दिक्कतों के बीच स्थानीय नागरिक लंबे समय से रैंप निर्माण की मांग कर रहे हैं. इस मामले में रेलवे के वरीय पदाधिकारियों को अब तक कई पत्र भी स्थानीय कई संघटनो ने भेजकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद एफओबी को रैंप मे परिवर्तन की मांग की थी लेकिन इस मामले में विभागीय पहल अब तक नहीं होने से लोग निराश होने लगे है. हालांकि स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले में बताया की लिफ्ट लगाई जा रही है ऐसे में पुराने एफओबी पर एस्केलेटर लगाने या रेम्प का निर्माण संभव नहीं है वही यात्रियों ने कहा लिफ्ट के उपयोग में कई परेशानी है ट्रेन आने पर एक साथ बड़ी संख्या में यात्री लिफ्ट का उपयोग करते हैं . ऐसे में कई बार समय ज्यादा लगता है और ट्रेन का स्टॉपेज कम है तो छूट जाने की आशंका बनी रहती है . यात्रियों ने बताया की दुसरे बड़े रेलवे स्टेशनों पर जहां लिफ्ट है भी तो ज्यादातर समय बंद रहती है. ठाकुरगंज पिछड़ा इलाका होने के कारण भी लिफ्ट का उपयोग व्यवहारिक नहीं रहेगा. बताते चले वर्तमान में एक नया एफओबी प्लेटफार्म के बीच में बनकर तैयार है. जिसपर लिफ्ट लगाया जाएगा , लेकिन लगातार बदलते परिवेश और ठाकुरगंज स्टेशन पर कुली नहीं रहने के कारण यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दुसरे प्लेटफार्म जाने में जब एफओबी का इस्तेमाल करना पड़ता है उस वक्त काफी कठिनाइयो का सामना करना पड़ता है, इसमें सबसे ज्यादा कठिनाई महिलाओं, दिव्यांगों और मरीजो को करना पड़ता है, ऐसे में पहले के एफओबी की सीढियों को सीमेंटेड रैम्प में परिवर्तित करते हुए एफओबी की दूसरी तरफ एस्केलेटर लगाने का निर्णय यदि रेलवे लेती है तो ठाकुरगंज के रेलयात्रियो को काफी सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन