मोबाइल के लोभ में आकर मासूम पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
मोबाइल के लोभ में आकर मासूम पर जानलेवा हमला, गिरफ्तार

गांव से दूर ले जाकर सिर पर मारा पत्थर, मासूम हुआ खून से लतपत

विज्ञापन

गांव से दूर ले जाकर सिर पर मारा पत्थर, मासूम हुआ खून से लतपत बेहोश अवस्था में बच्चे को फेंका झाड़ी मेंं, सुबह होश में आने पर बच्चा लौटा घर दिघलबैंक के पोठीमारी गांव का मामला दिघलबैंक प्रखंड के पोठीमारी गांव में शनिवार को मोबाइल को लेकर हुए विवाद में एक मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. घायल बच्चे की पहचान 10 वर्षीय अनुज कुमार महतो, पिता टुनटुन महतो, पोठीमारी के निवासी के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को टुनटुन महतो व उनकी पत्नी अपने बेटे को मोबाइल देकर मजदूरी करने खेत चले गए. बच्चा अपने घर के पास मोबाइल देख रहा था, तभी पड़ोस का एक युवक उसके पास आया और बहाने से मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा. बताया जा रहा है कि आरोपित युवक बच्चे को बहला फुसलाकर गांव से थोड़ी दूर एक तालाब के पास ले गया और वहीं पत्थर से सिर पर वार कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया. मासूम खून से लथपथ होकर बेहोश हो गया. आरोपित को लगा कि बच्चा मर चुका है, तो वह भयवश उसे पोखर के किनारे जंगल की ओर फेंक कर फरार हो गया. इधर, शाम में जब बच्चे के माता-पिता काम से लौटे, तो बेटे को घर में न देख अपने स्तर से काफी खोजबीन की लेकिन देर रात तक कुछ पता नहीं चला. रविवार सुबह होश में आया बच्चा किसी तरह घर लौटा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में भर्ती कराया, जहां से स्थिति गंभीर होने के कारण रेफर कर दिया गया. वहीं, सूचना मिलने पर दिघलबैंक थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया. पुलिस थाने में पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन