नदी से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Aug 2024 8:40 PM
सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में सोमवार को नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई.
किशनगंज.सदर थाना क्षेत्र के बेलवा में सोमवार को नदी किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान में जुट गई. शव को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस के अनुसार ऐसा लग रहा है शव नदी के पानी मे बह कर आया होगा. मृतक ब्लू कलर के हाफ पैंट व सफेद गंजी में था. पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से जानकारी ले रही है. पुलिस सभी बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है. सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है. शव की पहचान के लिए ग्रामीणों से बातचीत की जा रही है साथ ही आसपास के थानों को भी सूचना दी जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










