समृद्धि यात्रा की तैयारी के दौरान डीसीएलआर घायल
Updated at : 10 Mar 2026 8:47 PM (IST)
विज्ञापन

समृद्धि यात्रा की तैयारी के दौरान डीसीएलआर घायल
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान गिरी 10 फीट ऊंची स्टील की सीढ़ी, कंधे की कॉलर बोन टूटी
ठाकुरगंज. मुख्यमंत्री की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान मंगलवार को एक हादसा हो गया. किशनगंज के डीसीएलआर शिव शंकर पासवान निरीक्षण के दौरान घायल हो गए. हादसे में उनके दाहिने कंधे की कॉलर बोन टूट गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. जानकारी के अनुसार डीसीएलआर शिव शंकर पासवान सभा स्थल पर चल रही तैयारियों का निरीक्षण कर रहे थे. इस दौरान वे अंचलाधिकारी मृत्युंजय कुमार के साथ अंचल कर्मियों को आवश्यक निर्देश दे रहे थे. तभी पास में रखी लगभग 10 फीट ऊंची स्टील की सीढ़ी अचानक उनके ऊपर गिर पड़ी. सीढ़ी गिरने से उनके दाहिने कंधे व पैर में गंभीर चोट लग गई और वे मौके पर ही गिर पड़े. घटना के बाद सीओ मृत्युंजय कुमार व अंचल कर्मियों ने उन्हें तुरंत ठाकुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अखलाकुर रहमान ने बताया कि एक्स-रे जांच में डीसीएलआर के दाहिने कंधे की कॉलर बोन टूटने की पुष्टि हुई है. प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए प्रशासनिक महकमे में अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए समृद्धि यात्रा की तैयारियों का काम जारी रखा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




