सीएस ने किया पीएचसी ठाकुरगंज का औचक निरीक्षण

भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल व्यवस्था से संतुष्ट होते हुए निर्देश दिया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सुविधा में कोई कमी नहीं होने चाहिए
ठाकुरगंज ठाकुरगंज हॉस्पिटल का सीएस डॉ राजकुमार चौधरी ने शुक्रवार को निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में सफाई व्यवस्था संबंधी कई निर्देश स्वास्थ्य प्रबंधक को दिए. उसके बाद रोस्टर पंजी अवलोकन किया. डॉ चौधरी ने ओपीडी, दवा काउंटर, प्रसव कक्ष के अलावे अन्य वार्डो का गहन निरीक्षण किया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों की जानकारी लेते हुए उनके कार्यो की जानकारी ली. इस मौके पर अस्पताल परिसर में लगे 22 सीसीटीवी कैमरों की अद्यतन स्थिति के बारे जानकारी प्रभारी से ली. उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल व्यवस्था से संतुष्ट होते हुए निर्देश दिया कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को सुविधा में कोई कमी नहीं होने चाहिए. मरीजों को ससमय दवा व इलाज कराना हम लोगों का कर्तव्य है. इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अखलाकुर रहमान, चिकित्सक मो जावेद, प्रधान लिपिक मो हसनैन मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




