दर्शन के लिये श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

नए साल के पहले दिन शहर के मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिये लोगों की भीड़ जुटी
किशनगंज नए साल के पहले दिन शहर के मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिये लोगों की भीड़ जुटी. सबसे ज्यादा भीड़ लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर, ओदरा काली मंदिर, हनुमान मंदिर, ढेकसरा काली मंदिर, थिरानी शिव मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, बड़ी कोठी दुर्गा मंदिर, डुमरिया काली, हलीम चश्मशान काली मंदिर मंदिर में जुटी. लोग सुबह से ही मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. मंदिर में श्रद्धालु अपने स्वास्थ्य और शांति की कामना कर रहे थे. वही रुईधासा स्थित महाकाल मंदिर में भी भक्त महाकाल बाबा व मां काली के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे. जिला मुख्यालय से सटे बंगाल के न कानकी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




