गलगलिया कस्टम ऑफिस में कंप्यूटर की चोरी के मामले का हुआ उदभेदन, चार चोर गिरफ्तार, दो कंप्यूटर बरामद

Updated at : 15 Jun 2024 8:47 PM (IST)
विज्ञापन
गलगलिया कस्टम ऑफिस में कंप्यूटर की चोरी के मामले का हुआ उदभेदन, चार चोर गिरफ्तार, दो कंप्यूटर बरामद

गलगलिया कस्टम ऑफिस में कंप्यूटर की चोरी के मामले का हुआ उदभेदन पुलिस नेकर लिया है. पुलिस ने चार चोर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गलगलिया. बीते गुरुवार की रात्रि को गलगलिया कस्टम कार्यकाल से दो ऑल इन वन कंप्यूटर की चोरी हो गई थी.जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख 40 हजार बतायी गयी है. जिसकी सूचना गलगलिया कस्टम कार्यालय के अधीक्षक उमेश कुमार ने गलगलिया पुलिस को दी.

गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने तत्परता दिखाते हुए कस्टम कार्यालय से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया तो चोर की पहचान कर ली गयी. घटना के 24 घंटे के अंदर ही इस मामले का उदभेदन कर दोनों कंप्यूटर समेत चोरी की घटना में शामिल चार चोरों को भी गलगलिया पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन सभी ने चोरी की घटना में शामिल होने की बात को स्वीकारा.

मिली जानकारी के अनुसार गलगलिया पुलिस ने छापेमारी कर आरोपित राजेश को पकड़ा तथा उसकी निशानदेही पर चुराये गये. ऑल इन वन कंप्यूटर को बरामद किया गया. घटना में शामिल आरोपित राजेश राजवंशी उम्र 27 वर्ष पिता अंशी राजवंशी थाना हल्दीबाड़ी जिला झांपा नेपाल दूसरा पूरण सिंह विश्वकर्मा उर्फ कांचा उम्र 28 पिता सुकरे बहादुर विश्वकर्मा तीसरा सोनू सहनी उम्र 25 वर्ष पिता स्व बालेश्वर सहनी दोनों साकिन दरभंगिया टोला थाना गलगलिया, चौथा शेर आलम उर्फ टोटन उम्र 45 वर्ष पे स्व लाल बट्टू सा ठीकाटोली थाना गलगलिया जिला किशनगंज को भी गिरफ्तार किया गया है. गलगलिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया.

क्या कहते है कस्टम अधीक्षक

इस संबंध में गलगलिया कस्टम कार्यालय के अधीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि इंपोर्ट एक्सपोर्ट के काम को बढ़ावा देने के लिए विभाग की तरफ से गलगलिया कस्टम कार्यालय को पांच नए ऑल इन वन कंप्यूटर आवंटित किया गया था जिसमें कुल तीन आल इन वन कंप्यूटर की चोरी हो गई थी 30 जून को एक कंप्यूटर की चोरी हुई थी वहीं 13 जून को रात्रि में दो कंप्यूटर की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गई थी गलगलिया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर दो कंप्यूटर तो बरामद कर लिए हैं साथ ही चोर का भी गिरफ्तार कर ली लेकिन 30 जून को चोरी हुई कंप्यूटर अब तक बरामद नहीं हुई है. लेकिन गलगलिया पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि वह भी कंप्यूटर जल्दी बरामद कर लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन