सीएम आज किशनगंज बेलवा में चुनावी सभा करेंगे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयु प्रत्याशी मुजाहिद आलम के पक्ष में किशनगंज प्रखंड के बेलवा स्थित मैदान में मंगलवार को चुनावी सभा करेंगे.
किशनगंज.मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयु प्रत्याशी मुजाहिद आलम के पक्ष में किशनगंज प्रखंड के बेलवा स्थित मैदान में आज चुनावी सभा करेंगे. मुख्यमंत्री मधेपुरा से हेलीकॉप्टर से बेलवा स्थित कार्यक्रम स्थल पर 11 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे. बेलवा में मुख्यमंत्री का करीब 40 मिनट का कार्यक्रम होगा. मुख्यमंत्री के आगमन पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. पश्चिमपाली से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा में पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभा स्थल के पास बैरिकेटिंग भी बनवाए जा रहे है. वही सभा स्थल के पास ही हेलीपैड भी बनाया जा रहा है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई है. सोमवार की शाम से ही पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती कर दी गई है. एसडीएम लतीफुर रहमान अंसारी,व एसडीपीओ गौतम कुमार लगातार सभा स्थल व सभा स्थल में पड़ने वाले रूटों का जायजा ले रहे है. वही सदर थानाध्यक्ष संदीप कुमार भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर सभा स्थल के पास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है. सुरक्षा को लेकर पुलिस की टीम सोमवार से ही कैम्प कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










