छठ पूजा से पहले रोलबाग वार्ड नंबर 30 में किया सफाई

शहर के रोलबाग वार्ड नंबर 30 की गलियों में नाली का गंदा पानी जमा हो गया था
किशनगंज शहर के रोलबाग वार्ड नंबर 30 की गलियों में नाली का गंदा पानी जमा हो गया था. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही थी. लेकिन वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह के प्रयासों से मिट्टी डालकर रोड को दुरूस्त किया गया है. राजा सिंह ने बताया कि छठ पूजा से पहले वार्ड को साफ-सुथरा बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसी कड़ी का यह एक प्रयास है. लोगों का कहना है कि छठ पूजा से पहले इस समस्या का समाधान होने से उन्हें काफी राहत मिली है. अब वे साफ-सुथरे माहौल में छठ पूजा मना सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




