ePaper

आगलगी से बचाव के प्रति शहरवासियों को किया जागरूक

Updated at : 19 Nov 2025 12:05 AM (IST)
विज्ञापन
आगलगी से बचाव के प्रति शहरवासियों को किया जागरूक

आगलगी से बचाव के प्रति शहरवासियों को किया जागरूक

विज्ञापन

किशनगंज. अग्निशमन विभाग के द्वारा आगलगी की घटना से बचाव को लेकर शहरी क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया. मंगलवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों व विभिन्न निजी संस्थानों में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस कड़ी में नर्सिंग होम, आश्रय स्थल आदि स्थानों में कर्मियों को जागरूक किया गया. अनुमंडल अग्निक पदाधिकारी मदन कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई प्रतिष्ठानों में सबसे पहले सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगे उपकरण, अग्निक उपकरण का भौतिक सत्यापन किया गया. इसके लोगों को आग से बचाव की जानकारी दी गयी. अनुमंडल अग्निसामालय पदाधिकारी मदन कुमार ने बताया कि अलग अलग क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है. बताया गया कि अगर गैस सिलेंडर में अचानक आग लग जाती है तो धैर्य रखते हुए आग पर काबू पाया जा सकता है. साथ ही अन्य जानकारियां दी गयी. यह भी बताया गया कि अगर अगलगी की घटना हो जाये तो तत्काल क्या करना चाहिए. विशेष रूप से यह बताया गया की जरा सी असावधानी से आग लगने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में सचेत रहने की आवश्यकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन