वीसी के जरिये मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार ने डीएम-एसपी के साथ की चुनाव तैयारी की समीक्षा, दिये आवश्यक निर्देश

विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारियों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई
किशनगंज. विधानसभा आम निर्वाचन, 2025 की तैयारियों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार की अध्यक्षता में शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ निर्वाचन तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई. इस समीक्षा बैठक में किशनगंज जिला पदाधिकारी-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक सागर कुमार उपस्थित थे. बैठक के दौरान आयोग द्वारा निर्वाचन कार्य से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में कई बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गयी.
राजनीतिक गतिविधियों में सरकारी कर्मियों की संलिप्तता
यदि किसी भी सरकारी कर्मी द्वारा किसी राजनीतिक दल या उससे संबंधित गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी. इस संबंध में सभी विभागीय पदाधिकारियों को सतर्क एवं जिम्मेदार रहकर अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया.सरकारी वाहनों का उपयोग
निर्देशित किया गया कि किसी भी सरकारी वाहन का उपयोग गैर-सरकारी अथवा चुनावी कार्यों में नहीं किया जाएगा. नियमों का उल्लंघन करने वाले पदाधिकारियों पर सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.अवैध नकदी की जब्ती
यदि किसी के पास अत्यधिक अथवा संदिग्ध नकदी पाई जाती है, तो उसे तत्काल जब्त किया जाए तथा आयकर विभाग को इसकी सूचना अनिवार्य रूप से दी जाए. इस कार्य में निर्वाचन उड़नदस्ता एवं निगरानी दल को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया.अस्त्र-शस्त्र एवं सीमा सुरक्षा
हथियारों एवं गोला-बारूद से संबंधित गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु एसएसबी एवं बीएसएफ के साथ सतत समन्वय स्थापित कर नियमित बैठकें आयोजित करने को कहा गया.विभागीय समन्वय एवं तालमेल
सभी नोडल पदाधिकारियों एवं अधीनस्थ अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर निर्वाचन कार्यों को समयबद्ध रूप से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया. किसी भी प्रकार का कोऑर्डिनेशन इश्यू उत्पन्न होने पर उसे शीघ्रता से सुलझाने पर बल दिया गया.नामांकन रिपोर्टिंग
निर्देश दिया गया कि नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत संबंधित रिपोर्ट समय पर प्रस्तुत की जाए, ताकि निर्वाचन कार्य पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ संपन्न हो सके.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




