ePaper

ट्रेनों के अवधी में किया गया बदलाव

Updated at : 22 Nov 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेनों के अवधी में किया गया बदलाव

रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रण करने के लिए एक ट्रेन की अवधी को मौजूदा परिचालन, समय-सारणी, ठहराव और संयोजन के अनुसार बढाने का निर्णय लिया है

विज्ञापन

ठाकुरगंज.

रेलवे ने अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रण करने के लिए एक ट्रेन की अवधी को मौजूदा परिचालन, समय-सारणी, ठहराव और संयोजन के अनुसार बढाने का निर्णय लिया है. पूर्वोतर सीमांत रेलवे के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी कपिंजल शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 05932 / 05931 (डिब्रुगढ़-कोलकाता-डिब्रूगढ़ ) को दोनों ददशाओं में दो अतिररक्त ट्रिप के लिए बढाया गया है. ट्रेन संख्या 05932 (डिब्रुगढ़-कोलकाता) विशेष,जो प्रत्येक शनिवार को डिब्रुगढ़ से 17:00 बजे रवाना होकर सोमवार को 00:30 बजे कोलकाता पहुंचती है, इस ट्रेन की परिचालन अवधि को 22 और 29 नवंबर, 2025 को चलाने के लिए बढ़ाया गया है . वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05931 (कोलकाता-डिब्रूगढ़) विशेष, जो प्रत्येक सोमवार को कोलकाता से 02:30 बजे रवाना होकर मंगलवार को 06:30 बजे डिब्रुगढ़ पहुंचती है, इस ट्रेन की परिचालन अवधि को 24 नवंबर और 01 दिसंबर, 2025 को चलाने के लिए बढ़ाया गया है . इन ट्रेन सेवाओं के विस्तार से उक्त मार्गों पर चलने वाली अन्य ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को लाभ होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन