ePaper

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर 26 से

Updated at : 24 May 2025 12:01 AM (IST)
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर 26 से

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर 26 से

विज्ञापन

किशनगंज. जिलाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड निर्गत करने हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में बताया गया कि जिले में 26, 27 एवं 28 मई 2025 को विशेष आयुष्मान कार्ड निर्माण अभियान संचालित किया जाएगा. इस अभियान में 1.2 लाख आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. निर्देश दिया गया कि राशन कार्डधारी सभी परिवारों के सदस्यों को योजना से आच्छादित करना है. साथ ही 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना आयुष्मान वय वंदना कार्ड से जोड़ा जाएगा. योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को प्रति वर्ष ₹5 लाख तक की निःशुल्क चिकित्सा सुविधा निबंधित अस्पतालों में प्रदान की जाएगी.

B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन