बीपीएससी की पीटी परीक्षा 13 दिसंबर को, 12 केंद्रों पर 4944 परीक्षार्थी लेंगे भाग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Dec 2024 11:01 PM
जिला मुख्यालय स्थित 12 केंद्रों पर 13 दिसंबर को बीपीएससी 70 वीं की संयुक्त पीटी परीक्षा आयोजित होगी.
किशनगंज. जिला मुख्यालय स्थित 12 केंद्रों पर 13 दिसंबर को बीपीएससी 70 वीं की संयुक्त पीटी परीक्षा आयोजित होगी. कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए जा रहे है. परीक्षा में 4944 परीक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा केंद्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी. परीक्षा एक पाली में दिन में 12 से दो बजे तक संचालित की जाएगी. केंद्रों पर परीक्षा संचालन को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों सहित प्रतिनियुक्त केंद्राधीक्षक व वीक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं. परीक्षार्थियों को एक घंटा पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना है. किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा आरंभ होने के बाद परीक्षा भवन में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा. परीक्षा के दिन केंद्र के पास वाली जेरोक्स की दुकानें बंद रहेगी. एसपी सागर कुमार ने कहा कि बिहार लोक सेवा आयोग पटना द्वारा आयोजित 70 वीं संयुक्त पीटी परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न करायी जाएगी. इसके लिए दंडाधिकारियो एवं पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसे लेकर डीएम की मौजूदगी में मंगलवार को आयोग के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक होगी. बैठक में जो निर्देश मिलेगा उसे दंडाधिकारियों व ड्यूटी में लगाने वाले पुलिसकर्मियों को साझा किया जाएगा. एसपी सागर कुमार ने कहा कि परीक्षा के दिन यातायात व्यवस्था के मद्देनजर ट्रैफिक डीएसपी व थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है. साथ ही आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी.
परीक्षा में ये रहेगा वर्जित
परीक्षा कक्ष में कैलकुलेटर, मोबाईल, ब्लूटूथ, वाईफाई गैजेट, इलेक्ट्रानिक पेन, इलेक्ट्रोनिक घड़ी, स्मार्ट वाच, पेजर आदि इलेक्ट्रोनिक सामग्री तथा व्हाइटनर, इरेजर एवं ब्लेड जैसी सामग्री भी ले जाना वर्जित है.केंद्र के बाहर जांच के बाद ही किसी भी परीक्षार्थी को हॉल के अंदर प्रवेश करने दिया जाएगा.परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर धारा 144 लागू रहेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










