भाजपा के मंडल अध्यक्ष वीणा देवी को दिया टिकट, कार्यकर्ताओं में हर्ष

कोचाधामन विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा कोचाधामन प्रखंड के मंडल अध्यक्ष वीणा देवी को प्रत्याशी घोषित करने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.
कोचाधामन. कोचाधामन विधानसभा चुनाव में भाजपा के द्वारा कोचाधामन प्रखंड के मंडल अध्यक्ष वीणा देवी को प्रत्याशी घोषित करने पर एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है. एनडीए कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने वीणा देवी को प्रत्याशी बनाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. वहीं एनडीए के सहयोगी दल जदयू के प्रखंड अध्यक्ष दानिश इकबाल ने कहा कि वीणा देवी को शीर्ष नेतृत्व ने एनडीए का प्रत्याशी बना कर महिलाओं के साथ,:- साथ ओबीसी समाज को सम्मान देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि वीणा देवी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए एक – एक एनडीए कार्यकर्ता महेनत करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए प्रत्याशी वीणा देवी का गायत्री परिवार से भी ताल्लुक है. जिस कारण गायत्री परिवार के लोगों में भी खुशी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




