भाजपा अंग्रेजों की तरह समाज को तोड़ने का काम कर रही है- कन्हैया

Updated:
विज्ञापन
भाजपा अंग्रेजों की तरह समाज को तोड़ने का काम कर रही है- कन्हैया

समर्थकों का उत्साह चरम पर था. पदयात्रा के आगे आगे युवा नौकरी दो, पलायन रोको की तख्तियां लेकर चल रहे थे.

विज्ञापन

किशनगंज

बुधवार को कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में शामिल होने किशनगंज पहुंचे. शहर के सम्राट अशोक भवन से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार के नेतृत्व में पलायन रोको नौकरी दो यात्रा निकाली गई जो खगड़ा मेला, अनुमंडल कार्यालय होते हुए खगड़ा गेट होते हुए एनएच स्थित चावल मंडी पहुंची. यात्रा के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगो से मुलाकात भी की. इस दौरान समर्थकों का उत्साह चरम पर था. पदयात्रा के आगे आगे युवा नौकरी दो, पलायन रोको की तख्तियां लेकर चल रहे थे. इस दौरान विधायक इजहारुल हुसैन, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रसाद गरीबदास, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव असगर अली उर्फ पीटर, जिलाध्यक्ष ईमाम अली, कार्यकारी अध्यक्ष शाहबूल अख्तर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आजाद साहिल, शफी अहमद, अमन रजा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

क्या कहा कन्हैया कुमार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा अंग्रेजों की तरह समाज को तोड़ने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि इस बिल का हम पुरजोर विरोध करते है. वहीं यात्रा को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव से इस पदयात्रा का कोई लेना देना नहीं. हमारे देश की संस्कृति में यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है और यात्रा का इतिहास बहुत प्राचीन है. पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कांग्रेस में है या नहीं इस सवाल पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि वह कांग्रेस के लिए काम करते है और कई जगह कांग्रेस के लिए प्रचार किया है. कन्हैया कुमार के एक्टिव होने पर लालू परिवार के नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा की ऐसी कोई बात नहीं है. वहीं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार करने या उनके चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि चुनाव आएगा तो देखा जाएगा. कन्हैया कुमार ने कहा कि बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आजादी का संघर्ष शुरू हो चुका है अब यह क्रांति रूकने वाली नहीं हैजबतक हर युवा को उसका हक नहीं मिलेगा तबतक संघर्ष जारी रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन