ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत

जिला की लाईफ लाइन कहे जाने वाली बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम धनपुरा के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान डेरामारी पंचायत के वार्ड संख्या पांच के वार्ड सदस्या रोभा देवी पति मंटू राय के पुत्र मानिक लाल राय (22) के रूप में हुई है.
कोचाधामन. जिला की लाईफ लाइन कहे जाने वाली बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम धनपुरा के समीप ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक चालक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान डेरामारी पंचायत के वार्ड संख्या पांच के वार्ड सदस्या रोभा देवी पति मंटू राय के पुत्र मानिक लाल राय (22) के रूप में हुई है. घटना के बाद लोगों ने बहादुरगंज-किशनगंज सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डेरामारी पंचायत के मुखिया शाहबाज आलम धनपुरा ओपी प्रभारी राजू कुमार यादव सदल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटवाया. साथ ही पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. मानिक लाल गुरुवार की शाम बाइक से बहादुरगंज की ओर जा रहा था तभी धनपुरा के समीप एक ट्रैक्टर के चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










