शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश

शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता व सांस्कृतिक एकता का दिया संदेश
किशनगंज. शहर के मोतीबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) किशनगंज शाखा के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक एकता व राष्ट्रभावना का सशक्त संदेश दिया. होली के रंगों से सजे प्रांगण में स्वयंसेवकों व नगरवासियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में विभिन्न जाति-वर्ग के लोगों की सहभागिता ने समरस समाज की अवधारणा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. पारंपरिक होली गीतों की मधुर धुन पर स्वयंसेवक उत्साहपूर्वक नृत्य करते दिखाई दिए, वहीं उपस्थित लोग विभिन्न प्रकार के पारंपरिक मीठे पकवानों का आनंद लेते हुए आपसी भाईचारे को और प्रगाढ़ करते गए. संघ के पूर्णिया विभाग कार्यवाह सुखदेव सिंह ने अपने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि मन के मैल को मिटाकर समाज को एक सूत्र में पिरोने का पर्व है. उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में आयोजित ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और समाज को एकजुट करने में मदद करते हैं. प्रांतीय अधिकारी देवदास ने भी अपने विचार व्यक्त किए, जिसमें उन्होंने कहा कि संघ सदैव सामाजिक समरसता व राष्ट्र निर्माण के कार्य में समर्पित रहा है. ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनते हैं. विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य नागेंद्र तिवारी व आचार्य कैलाश झा ने अतिथियों का स्वागत किया. साथ ही विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री संजय सिंह, जागरण मंच के जिला संयोजक नीरज मिश्रा, भाजपा नेता अरविंद मंडल व विद्यालय परिवार के आचार्य-मैया-बहनों सहित सैकड़ों स्वयंसेवकों ने समारोह में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया. कार्यक्रम में जिला सह संघचालक अमर चंद यादव, पूर्णिया विभाग के संपर्क प्रमुख मुकेश, जिला कार्यवाह हरदेव नारायण, नगर संघचालक विजय, चितलांगिया, कमल मोदी, चंद्र किशोर राम, लक्ष्मी नारायण, दिलीप कुमार, कैलास, शंकर साह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




