बाइक पद लदा 417 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त

Edited by AWADHESH KUMAR
Updated:
विज्ञापन

बाइक पद लदा 417 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त

विज्ञापन

शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार, पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल की जब्ती की

टेढ़ागाछ. शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में टेढ़ागाछ पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नेपाल से भारत लायी जा रही 417 बोतल नेपाली देसी शराब जब्त की है. हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गया. यह कार्रवाई शनिवार की सुबह लगभग चार बजे थाना क्षेत्र के शिक्षागाछी गांव के समीप की गयी. थाना अध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में प्रवेश कर चुके हैं. उसे क्षेत्र में खपाने की तैयारी में हैं. सूचना मिलते ही गश्ती दल को सतर्क किया गया व त्वरित कार्रवाई की गयी. अभियान का नेतृत्व स्वयं थाना अध्यक्ष ने किया. उनके साथ सहायक थाना अध्यक्ष रितेश कुमार, सब-इंस्पेक्टर विकास कुमार, एसआइ दिलीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे. पुलिस टीम ने शिक्षागाछी गांव के पास नाका लगाकर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर तीन बोरा लदा हुआ एक व्यक्ति आता दिखाई दिया. पुलिस को देखते ही बाइक सवार तस्कर वाहन छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया. पुलिस ने जब बोरे की तलाशी ली तो उसमें से कुल 417 बोतल नेपाली देसी शराब बरामद हुई. जब्त की गई शराब व बाइक को थाना लाया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2016 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फरार तस्कर की पहचान की जा रही है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा. किसी भी सूरत में कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन