ePaper

हार-जीत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

Updated at : 12 Nov 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
हार-जीत को लेकर अटकलों का बाजार गर्म

BIhar ELECTION 2025:जिले में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही चुनावी हार-जीत के आकलन का खेल प्रारंभ हो गया है

विज्ञापन

किशनगंज

जिले में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही चुनावी हार-जीत के आकलन का खेल प्रारंभ हो गया है. शहर का चैराहा हो या ग्रामीण चौपाल, हर जगह एनडीए एवं महागठबंधन और एआईएमआईएम के प्रत्याशी का जीत-हार का आकलन मतदाता करने में लगे हुए हैं. अपने चेहते प्रत्याशी की जीत सुनिश्चत की जा रही है. किशनगंज सदर विधानसभा, ठाकुरगंज, बहादुरगंज, कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र के आकड़े को टटोलने में हर कोई लगा है. बताया जाता है कि सभी उम्मीदवार को अपने गृह क्षेत्र में बढ़त मिलने की उम्मीद है. सभी दलों के कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी की बढ़त होने की बात कह रहे हैं. ज्ञात हो कि इस प्रकार के आकलन को खेल 14 नवंबर को सुबह तक चलेगा जब तक मतगणना का कार्य पूरा न हो जाए. दूसरी ओर मतदान के बाद मतदाता चुप बैठे हुए हैं. जिसके कारण विभिन्न दल के कार्यकर्ताओं को सही आंकड़ा नहीं मिल पा रहा है. जाति समीकरण के तहत सभी अपनी-अपनी जीत पक्की करने की बात कह रहे हैं. वहीं चुनावी शोर के थमते ही आमलोग अपने कार्य में लग गए.

जीत-हार को लेकर सट्टा बाजार में हलचल तेज

मतदान समाप्त होते ही शहर के विभिन्न चौक-चौराहे, चाय एवं पान की दुकानों पर लोग प्रत्याशियों की जीत हार के बारे में पूर्वानुमान लगाने में जुट गए हैं. वहीं, चुनावी जीत-हार को लेकर सट्टा का बाजार भी गर्म हो गया है. लोग महागठबंधन, एआईएमआईएम एवं एनडीए सहित अन्य प्रत्याशी की जीत को लेकर लाखों रुपये दाव पर लगा चुके हैं. इस सब के बीच निर्दलीय व छोटे -छोटे दलों के समर्थक भी पीछे नहीं रहे. वे भी अपने उम्मीदवारों के जीत का दावा कर रहे हैं. जबकि इस चुनाव में प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी जनसुराज की भी बड़ी भूमिका की संभावना जताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन