ePaper

हर हाल में फर्जी मतदान रोकने का डीएम ने दिया निर्देश

Updated at : 10 Nov 2025 8:12 PM (IST)
विज्ञापन
हर हाल में फर्जी मतदान रोकने का डीएम ने दिया निर्देश

bihar election 2025:स्वच्छ, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान को ले डीएम ने की सभी मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग

विज्ञापन

-स्वच्छ, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान को ले डीएम ने की सभी मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग किशनगंज बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2025 के सफल संचालन को लेकर सोमवार को स्थानीय कृषि उत्पादन बाजार समिति में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विशाल राज की अध्यक्षता में चारों विधानसभा क्षेत्र बहादुरगंज, ठाकुरगंज, किशनगंज एवं कोचाधामन के सभी निर्वाची पदाधिकारियों तथा मतदान कर्मियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई. ब्रीफिंग के दौरान डीएम ने सभी मतदान कर्मियों को निर्देशित किया कि वे बूथ पर पहुंचने के उपरांत सर्वप्रथम प्रो एप पर अपने आगमन की सूचना अपडेट करें तथा समय-समय पर सभी आवश्यक डाटा सही रूप में अपलोड करते रहें. उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य अत्यंत जिम्मेदारी का कार्य है, सभी कर्मी निष्पक्षता, सतर्कता एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर वॉलिंटियर उपलब्ध रहेंगे, जिनकी सहायता आवश्यकतानुसार ली जा सकती है. किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत अपने वरीय पदाधिकारियों को सूचित करें. साथ ही, पीआरओ एप से संबंधित किसी भी तकनीकी समस्या का समाधान आज ही सुनिश्चित कर लिया जाए. जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में फर्जी मतदान न होने दें और सभी कर्मी निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करें. ब्रीफिंग के दौरान 53 ठाकुरगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा ने बताया कि सभी मतदान कर्मी अपने-अपने सीएपीएफ दल के साथ मशीन प्राप्त कर वाहन सहित अपने-अपने बूथों के लिए रवाना होंगे. जिन मतदान केंद्रों पर एक ही परिसर में या आसपास में एक से अधिक बूथ बनाए गए हैं, वहां सभी टीमें एक साथ वाहन सहित प्रस्थान करेंगी. पीठासीन पदाधिकारी के पास संबंधित सीएपीएफ कर्मियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध हैं. यदि किसी को आवश्यकता हो तो वहीं से प्राप्त कर सकते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि ठाकुरगंज विधानसभा क्षेत्र में पांच महिला बूथ बनाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग संबंधित बीडीओ के द्वारा की जा रही है. इन बूथों पर महिलाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. सभी मतदान कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रो PRO एप, फॉर्म 17-सी एवं अन्य आवश्यक प्रपत्रों का मतदान प्रारंभ होने से पूर्व सही-सही मिलान कर लें तथा अपडेट सुनिश्चित करें. इसी क्रम में 54 किशनगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने बताया कि सभी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें स्ट्रांग रूम से ही विधानसभावार उपलब्ध कराई जाएंगी तथा वहां से वाहन व्यवस्था कर मतदान दल अपने-अपने बूथ के लिए प्रस्थान करेंगे. ब्रीफिंग में 55 कोचाधामन विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार पंकज, तथा 52 बहादुरगंज विधानसभा के निर्वाची पदाधिकारी सह डीसीएलआर शिवशंकर पासवान सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सभी मतदान कर्मी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन