भागवत कथा को लेकर किया गया भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन
भागवत कथा को लेकर किया गया भूमि पूजन

भागवत कथा को लेकर किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन

दिघलबैंक. आगामी 15 अप्रैल ( पहला बैशाख ) से मां काली की पावन धरा दिघलबैंक के उमवि दिघलबैंक के खेल मैदान में विश्व विख्यात कथावचक बाल व्यास अमन शास्त्री जी महराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. रविवार को कथा स्थल का भूमि पूजन एवं बजरंगबली की ध्वजा स्थानीय मुखिय��� प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह के द्वारा लगायी गयी.इसके साथ ही काली मंदिर न्यास समिति दिघलबैंक में अगले 24 घंटे का हरिनाम संकीर्तन अष्टयाम शुरू हो गया. काली मंदिर प्रांगण में दूर-दूर से कीर्तन मंडली आ चुकी है.वहीं श्रद्धालुओं की भी भारी भीड़ उमड़ रही है. भागवत को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गणेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 अप्रैल से दिघलबैंक के पावन धरती पर विश्व विख्यात कथा वाचक बाल व्यास अमन शास्त्री जी महराज के मुखारविंद से श्रीमद भागवत कथा एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन