श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ को ले हुआ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण

बहादुरगंज के वार्ड नं 11 स्थित शिवपुरी यादव टोली में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ को लेकर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया.
बहादुरगंज. आगामी नवम्बर महीने में बहादुरगंज के वार्ड नं 11 स्थित शिवपुरी यादव टोली में आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ को लेकर बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन एवं ध्वजारोहण किया गया. ध्वजारोहण कार्यक्रम में दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया एवं ध्वजारोहण कर धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किये. मौके पर धार्मिक जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो उठा. पवित्र अनुष्ठान पर आयोजकों ने बताया कि आगामी 23 नवंबर को भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ होगा एवम धार्मिक अनुष्ठान 29 नवंबर तक जारी रहेगा. इस बीच श्रीमद भागवत कथा यज्ञ पर पावन भूमि पर विराजमान कथा वाचन अपराह्न 3 बजे से हरि इच्छा तक जारी रहेगा. इस पुनीत कार्यक्रम में वृंदावन की कथा वाचिका कनक केसरी देवी द्वारा संगीतमयी कथावाचन होगा. भूमि पूजन एवम ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान लाल बाबू झा, श्रवण यादव, नगर पार्षद संजय भारती, नारायण दास, विभूति भूषण दास, पवन मंडल, मास्टर इन्द्र कर्मकार, प्रो अमित कुमार सिन्हा, किरानी नरेश सिन्हा, किशोरी यादव, अजय यादव, श्यामल बसाक, छोटू सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




