नेपाल के बिगड़ते हालात को देख सुरक्षा एजेंसिया सतर्क, एसपी ने सीमा क्षेत्र का लिया जायजा

झापा जिले के कनकई नगर पालिका-1 स्थित नगर पालिका भवन में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी.
ठाकुरगंज सीमापार नेपाल में हालात लगातार बिगड़ रहे है. किशनगंज से सटे झापा जिले के विभिन्न शहरों में स्थिति तनावपूर्ण देखी गई. मंगलवार को दिनभर आंदोलनकारियों और सशस्त्र बलों के बीच लगातार हिंसक झड़प की खबरे आ रही थी. झापा जिले के भद्रपुर, बिरतामोड, दमक शहरो में हिंसा के बाद भारत सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. किशनगंज एसपी सागर कुमार ने सशस्त्र सीमा बल के पदाधिकारियों के साथ गलगलिया थाना क्षेत्र में बॉर्डर एरिया का जायजा लेकर कई दिशा निर्देश दिए. बताते चले नेपाल में मंगलवार सुबह से हिंसा की खबरे आ रही है. इस दौरान दमक में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर पर भी हमला किया गया. मंगलवार दोपहर 1:20 बजे झापा जिले के दमक उप-जिला-9 के शांति मार्ग स्थित माननीय प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के घर में लगभग 1000/1200 प्रदर्शनकारियों की मौजूदगी में तोड़फोड़ और आगजनी की गई. वहीं मंगलवार को सुबह 11:30 बजे, लगभग 500 प्रदर्शनकारियों ने झापा जिले के कनकई नगर पालिका-1 स्थित नगर पालिका भवन में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी. झापा के महापौर राजेंद्र कुमार पोखरेल के घर की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए और घर के अंदर का सामान बाहर निकालकर जला दिया गया. मंगलवार को दोपहर 1:30 बजे, लगभग 600/700 की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने झापा जिले के दमक नगर पालिका-3 स्थित दमक व्यू टावर में तोड़फोड़ और आगजनी शुरू कर दी. दमक में सीपीएन-यूएमएल के झापा जिला प्रभारी रोम ओली के निजी आवास में भी तोड़फोड़ और आगजनी की. प्रदर्शनकारी ने दमक स्थित क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय पर भी हमला किया. दोपहर 3:30 बजे लगभग 2000 प्रदर्शनकारी झापा जिले के बिरतामोड स्थित जिला यातायात पुलिस कार्यालय की इमारत पर पथराव और आगजनी कर रहे हैं. इस समय प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प चल रही है. पुलिस आंसू गैस के गोले और फायरिंग कर रही है. प्रदर्शनकारी उग्र हो रहे हैं और पथराव कर रहे हैं. नेपाल पुलिस और सशस्त्र पुलिस बल की एक टीम जिला यातायात कार्यालय की इमारत के पीछे तैनात है. इसके अलावा प्रदर्शनकारी ए कंकाई रोड स्थित नेपाल दूरसंचार कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. दूरसंचार कार्यालय में आग तेज़ी से फैल रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




