तुलसिया पीएमश्री विद्यालय में चेतना सत्र आयोजित

तुलसिया पीएमश्री विद्यालय में चेतना सत्र आयोजित
दिघलबैंक. प्रखंड की तुलसिया पंचायत अंतर्गत 2 प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल, तुलसिया पीएमश्री विद्यालय हो जाने के कारण अब 6 से 12 तक की पढ़ाई हो रही है. मंगलवार को विद्यालय में एक प्रेरणादायक चेतना सत्र का आयोजन किया गया. इस सत्र का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जागरूकता का विकास करना था. सत्र की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना से हुई, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने व्यायाम, सामूहिक रूप से देशभक्ति गीत और मोटिवेशनल नारे प्रस्तुत किए. शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को आत्म-निर्भर बनने, नियमित दिनचर्या अपनाने और समय का सदुपयोग करने पर बल दिया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने भी छात्राओं को प्रेरक संदेश देते हुए बताया कि जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच आवश्यक है.अन्य शिक्षकों ने भी अपने विचार साझा किए और छात्राओं को नियमित अध्ययन व सामाजिक मूल्यों को अपनाने की सलाह दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










