ePaper

बाल विवाह व बच्चों से जुड़े अन्य अपराधों की रोकथाम में जन जागरूकता सहायक: डीएम

Updated at : 19 Sep 2024 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
बाल विवाह  व बच्चों से जुड़े अन्य अपराधों की रोकथाम में जन जागरूकता सहायक: डीएम

डीएम विशाल राज की अध्यक्षता एवं उप विकास की उपस्थिति में बाल संरक्षण यथा बाल विवाह रोकथाम, बाल व्यापार, बाल श्रम प्रतिषेध आदि से संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला सह बैठक का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

किशनगंज. समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में गुरूवार को डीएम विशाल राज की अध्यक्षता एवं उप विकास की उपस्थिति में बाल संरक्षण यथा बाल विवाह रोकथाम, बाल व्यापार, बाल श्रम प्रतिषेध आदि से संबंधित जिला स्तरीय कार्यशाला सह बैठक का आयोजन कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन संपोषित जन निर्माण केंद्र के सहयोग से किया गया. जन निर्माण केंद्र के सचिव राकेश सिंह के द्वारा अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर जिला पदाधिकारी एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया गया. इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा बाल विवाह प्रतिषेध कार्यक्रम की समीक्षा की गई तथा इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए जन जागरूकता आवश्यक है. इस कार्य में सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों के प्रयोग पर बल दिया गया. इसके अतिरिक्त सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई रविशंकर तिवारी ने कहा कि बाल विवाह प्रतिषेध में शिक्षा विभाग एंव स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है. इसके लिए विद्यालय स्तर पर बच्चों को जागरूक करने की आवश्यकता है. यदि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक बच्चे विशेषकर बालिका स्कूल में उपस्थित रह कर पढ़ाई करे वे किसी भी कारण स्कूल से ड्रॉप आउट न हो तो उनके बाल विवाह होने की संभावना नगण्य हो सकती है. इसके अतिरिक्त बाल संरक्षण से संबंधित अन्य मुद्दे यथा बाल व्यापार, बाल श्रम निषेध आदि पर भी चर्चा की गई. डा उर्मिला ने बाल विवाह से बच्चियों के स्वास्थ्य पर होने वाले गंभीर दुष्प्रभावों यथा गर्भवती महिला, नवजात की मृत्यु, दिव्यांगता, कुपोषण आदि पर प्रकाश डाला एवं इसमें सभी भागीदारों को गंभीर होकर इस समस्या के निदान में योगदान देने का अनुरोध किया. इस कार्यक्रम का संचालन जन निर्माण केंद्र के सचिव राकेश कुमार सिंह ने करते हुए कहा कि जिले में 18 अक्टूबर 2024 से 25 अक्टूबर 2024 तक बाल विवाह मुक्त अभियान पर विशेष अभियान चलेगा इसके लिए सभी विभाग दीप उत्सव, गोष्ठी, रैली, नुक्कड़ आदि का आयोजन करेंगे. कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्पर्श गुप्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी जफर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी लतीफ उर रहमान अंसारी अध्यक्ष एंव सदस्य,बाल कल्याण समिति, कमांडेंट ,एस एस बी, बीएसएफ, जिला शिक्षा पदाधिकारी, श्रम अधीक्षक, सभी सीडीपीओ, सुरक्षित स्थान के अधीक्षक, बाल संरक्षण पदाधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मीगण, जन निर्माण केन्द्र के सभी कर्मीगण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन