कलश यात्रा के साथ बुआलदह गांव में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

Updated at : 21 Mar 2026 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ बुआलदह गांव में हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ

प्रखंड के बुआलदह पंचायत के बुआलदह गांव में श्रीश्री एक सौ आठ नाम हरि संकीर्तन समारोह के आयोजन को लेकर शनिवार को गांव के सैकड़ों महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली

विज्ञापन

कोचाधामन प्रखंड के बुआलदह पंचायत के बुआलदह गांव में श्रीश्री एक सौ आठ नाम हरि संकीर्तन समारोह के आयोजन को लेकर शनिवार को गांव के सैकड़ों महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली. कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ समारोह स्थल से मुर्गी नदी भाया कजलामी पहुंचा. जहां कुल पुरोहित द्वारा जल संकल्प के पश्चात कलश यात्रा उसी रास्ते से यज्ञ स्थल पहुंचकर कलश को स्थापित किया गया. उसके बाद मंगल बार तक के लिए हरि संकीर्तन अष्टयाम का शुभारंभ किया गया. बंगाल बिहार से आये कीर्तन मंडली को सुनने के लिए लोगों का जन सैलाब यज्ञ स्थल पर पहुंचने लगे हैं. वहीं हरे कृष्ण हरे राम के जय घोष से वातावरण भक्त मय होने लगी हैं. अष्टयाम को सफल बनाने में पुर्व सरपंच सुजय रंजन सिंहा, सेवानिवृत शिक्षक दुलाल कुमार सिंहा, ग्रामीण बिमल कुमार सिंहा, धीरज कुमार सिंहा, सुनील कुमार सिंहा, प्रतुल कुमार सिंहा के नेतृत्व में ग्रामीण अहम योगदान दे रहे हैं.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन