जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया संपन्न

जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया संपन्न
किशनगंज उत्पाद विभाग के द्वारा जब्त वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया डीएम के आदेश पर मंगलवार को सम्पन्न हुई. डीडीसी स्पर्श गुप्ता व उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद सहित अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद थे, उत्पाद विभाग के अलावे विभिन्न पुलिस थानों के द्वारा अन्क्लेमेड वाहनों के नीलामी की प्रक्रिया हुई. 85 वाहनों में कुल 36 वाहनों की नीलामी की गई जिसमें करीब पांच लाख रुपये का राजस्व मिला. नीलामी में बाइक , कार आदि वाहन थे. नीलामी के बाद कागजी प्रक्रिया निपटाने में थोड़ा समय लग गया. उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने कहा कि नीलामी की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न करवायी गई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










