ननकार टोला के असलम तीन दिनों से लापता, लूट की आंशका

Updated:
विज्ञापन
ननकार टोला के असलम तीन दिनों  से लापता, लूट की आंशका

लूट की आंशक

विज्ञापन

पौआखाली: पौआखाली नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ स्थित नानकार टोला निवासी मो असलम (28) पिता मो इस्लामुद्दीन पिछले तीन दिनों से लापता है जिसका अबतक कोई पता नही चल सका है. माता-पिता, बीवी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है. पत्नी अंसरी बेगम ने पति के गुमशुदगी की लिखित सूचना पौआखाली थाने में देकर पुलिस से सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस असलम की खोजबीन में जुट गई है.घरवालों ने बताया कि असल किसी बीमा कंपनी में पैसा जमा करता था जिसके म्च्योरिटी का समयावधि पूर्ण हो चुका था. रकम पाने के लिए 24 तारीख दिन गुरुवार की सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच असलम घर से ठाकुरगंज के लिए अकेले निकला था. ठाकुरगंज पहुंचकर असलम घरवालों से फोन पर बातचीत कर बताया कि उनके साथ चार अन्य बीमा धारक कुकुरमनी, पेटभरी और कादोगांव से भी शामिल हैं. संध्या सात बजे असलम ने फोन पर कहा कि बीमा का रकम मिल चुका है वाहन की प्रतीक्षा में एक दुकान पर बैठा हूं और दो अपरिचित व्यक्ति मेरे पीछे लगे हुए हैं जो मुझे फॉलो कर रहे हैं. इसके बाद कोई बात नहीं हुआ. यही बताने के बाद असलम की घरवालों से फोन पर बातचीत बंद हो जाती है. थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा कुछ इनपुट प्राप्त हुए हैं बहुत जल्द मामले का पर्दाफाश हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन