किसानों से वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :28 Nov 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन

पोठिया प्रखंड अंतर्गत पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से शुक्रवार को 83वीं किसान संवाद व पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन छत्तरगाछ पंचायत के मियाबस्ती में किया गया
विज्ञापन
पहाड़कट्टा.
पोठिया प्रखंड अंतर्गत पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी की ओर से शुक्रवार को 83वीं किसान संवाद व पशु स्वास्थ्य शिविर का आयोजन छत्तरगाछ पंचायत के मियाबस्ती में किया गया. आयोजक डॉ राजू देवरी ने बताया कि शिविर का संचालन महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया. इस शिविर का उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं को समझना व समाधान प्रदान करना है. शिविर में 78 पशुपालकों के 210 छोटे-बड़े पशुओं की विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. साथ ही पशुओं का रख-रखाव, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील की गई. पशुओं में होने वाली सामान्य एवं संक्रामक बीमारियों, उनके बचाव और वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन करने संबंधी ज्ञानवर्धक जानकारी भी साझा की गई. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




