ePaper

लोधाबाड़ी में पशु चिकित्सा शिविर आयेाजित, की गयी पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, दी गयी दवा

Updated at : 17 Oct 2025 7:41 PM (IST)
विज्ञापन
लोधाबाड़ी में पशु चिकित्सा शिविर आयेाजित, की गयी पशुओं के स्वास्थ्य की जांच, दी गयी दवा

शु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 81वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर पंचायत के लोधाबाड़ी में किया गया.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी के द्वारा शुक्रवार को 81वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन रायपुर पंचायत के लोधाबाड़ी में किया गया. कार्यक्रम के आयोजक डॉ कौशलेन्द्र सिंह सहायक प्राध्यापक ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देशन में किया गया जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना था. लोधाबाड़ी एक आदिवासी बहुल गांव है जहां सूअर पालन पशुपालकों के आजीविका एवं रोजगार का एक प्रमुख साधन है. इस अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा सूअर पालन से संबंधित आवास व्यवस्था,खान-पान, रख-रखाव एवं बीमारियों के बचाव से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.साथ ही साथ पशुओं का रख-रखाव, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील की गई.पशुचिकित्सा शिविर में 53 पशुपालकों के 325 छोटे-बड़े पशुओं में कृमि की समस्या, त्वचा संबंधी बीमारियां, भूख न लगने की समस्या,गर्भ की जांच, प्रजनन आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों, खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन