ePaper

गलगलिया पुल गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किये जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, रोका कार्य

Updated at : 03 Sep 2025 7:42 PM (IST)
विज्ञापन
गलगलिया पुल गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग किये जाने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, रोका कार्य

पोठिया प्रखंड क्षेत्र के बुढ़नई पंचायत स्थित वार्ड संख्या 04 गलगलिया पुल गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में घोर अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है.

विज्ञापन

पोठिया .पोठिया प्रखंड क्षेत्र के बुढ़नई पंचायत स्थित वार्ड संख्या 04 गलगलिया पुल गांव में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण में घोर अनियमितता का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है. बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध करते हुए घटिया निर्माण कार्य को रोक दिया और अभियंता की मौजूदगी में कार्य किये जाने की मांग की है. उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य में भारी गड़बड़ी को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से जांच कर योजना अनुसार गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि शुरुआत मे ही इतने बड़े भवन निर्माण में घटिया क्वालिटी के गिट्टी, ईंट और घटिया किस्म का कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है. साथ ही लोकल बालू का इस्तेमाल किया जा रहा है जो नियम के खिलाफ है. पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि अकीक ने बताया कि नव निर्माणाधीन भवन के निचे का फाउंडेशन किया जा रहा है.कार्य मे बहुत लैमिनेटेड दिख रही है. पिलर के साथ टेपर, और ढलाई के साथ जाली होनी चाहिए जो और जगह निर्माण हो रहा है उस प्रकार यहां कुछ नहीं है. कम सीमेंट,लगाया जा रहा है. साथ ही भवन निर्माण में बालू की जगह पर स्टोन डस्ट मिला कर कार्य किया जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल पर संवेदक द्वारा अब तक योजना का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है. बिना योजना बोर्ड लगाये काम शुरू करना गलत है. ऐसे में भवन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं. संवेदक द्वारा निर्धारित मापदंड का ध्यान नहीं रखा जा रहा है.सईदुल हक़, अजिर अली, रबीउल इस्लाम, निजामुद्दीन, वसीम अहमद, अब्दुल अलीक, पंच सदस्य प्रतिनिधि नुरुल हक़, तनवीर आलम, मो.मरफ़ुल, टीपू मुर्मू, मो.मोदिया आदि ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी व जिला पदाधिकारी से निर्माण कार्य की जांच करते हुए उचित सामग्री और उत्तम निर्माण कार्य मांग की है. इसको लेकर ठेकेदार अंजार से पूछे जाने पर बताया कि उक्त स्वास्थ केंद्र का पक्का कार्य बस कुर्सी तक स्थित है, उसके बाद ऊपर मे टीना सेट किया जायगा, सुचना मिली है ग्रामीणों ने विरोध जताया है वो विभाग को लिखित शिकायत दे सकते है. गलत होने पर जांच कर ग्रामीणों के अनुसार गुणवत्तापूर्वक कार्य किया जायगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन