जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान सक्षम पोर्टल पर होंगे पंजीकृत

Updated at : 21 May 2024 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थान सक्षम पोर्टल पर होंगे पंजीकृत

जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों जैसे सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, हेल्थ सब सेंटर, रेफरल अस्पतालों का सक्षम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा पत्र जारी किया गया है.

विज्ञापन

किशनगंज.जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों जैसे सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर, हेल्थ सब सेंटर, रेफरल अस्पतालों का सक्षम पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा पत्र जारी किया गया है. सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया की सक्षम एक अनुकूलित शिक्षण प्रबंधन सूचना प्रणाली है, जो राष्ट्रीय और वैश्विक विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए लघु पाठ्यक्रमों के माध्यम से ज्ञान को बढ़ाने के लिए है. स्वास्थ्य सेवा कर्मी और प्रशासक बिना काम के घंटों का उपयोग किए, देशभर में कहीं से भी अपनी सुविधा और गति से वैश्विक रूप से प्रासंगिक ज्ञान प्राप्त करने के लिए सक्षम का उपयोग कर सकते हैं. भविष्य में सभी मिश्रित शिक्षण कार्यक्रमों के लिए इसका उपयोग किए जाने की परिकल्पना की गई है.

जिले के अबतक कुल 62 संसथान पंजीकृत किये गये

सिविल सर्जन डॉ राजेश कुमार ने बताया की सक्षम देश भर के सभी स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को ऑनलाइन प्रशिक्षण और चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने के लिये एक व्यापक डिजिटल शिक्षा मंच के रूप में कार्य करता है. यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान द्वारा विकसित किया गया है. इस मंच का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में काम करने वालों से लेकर महानगरों के तृतीयक देखभाल एवं कॉर्पोरेट अस्पतालों में काम करने वाले स्वास्थ्य पेशेवरों के बीच समावेशी क्षमता निर्माण सुनिश्चित करना है. सक्षम को प्रशिक्षण और शिक्षण सामग्री के लिये एक केंद्रीकृत संसाधन भंडार के रूप में विकसित किया जाएगा. यह देश में प्रशिक्षित स्वास्थ्य पेशेवरों के केंद्रीय डेटाबेस के रूप में भी कार्य करेगा. उन्होंने बताया कि जिले के अबतक कुल 62 संसथान पंजीकृत किया गया .है शेष को भी अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द पंजीकृत करने का निर्देश सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन