हाजत से फरार आरोपित हुआ गिरफ्तार

पहाड़कट्टा थाना हाजत से फरार कांड संख्या 124/25 , 122/25 के आरोपित मोहम्मद कुर्बान उर्फ अगवा फ़ुलवासा थाना पहाड़कट्टा निवासी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया
पहाड़कट्टा पहाड़कट्टा थाना हाजत से फरार कांड संख्या 124/25 , 122/25 के आरोपित मोहम्मद कुर्बान उर्फ अगवा फ़ुलवासा थाना पहाड़कट्टा निवासी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. एसपी सागर कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपित पहाड़कट्टा थाना के हाजत से फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गयी थी. टीम के द्वारा आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. मालूम हो कि 19 अक्टूबर को छतरगाछ पुलिस कैंप प्रभारी राम बहादुर शर्मा ने चोरी के आरोपित को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ कर पहाड़कट्टा पुलिस के हवाले किया था. पुलिस के अनुसार पकड़े गये व्यक्ति पर क्षेत्र में घरों में चोरी व अन्य चोरी का आरोप था. गिरफ्तार आरोपित सोमवार की रात पहाड़कट्टा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस कर्मी दीपावली पर्व पर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे तभी घटना घटित हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




