रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

Updated:
विज्ञापन
रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

रोजी-रोटी की तलाश में दिल्ली जा रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

विज्ञापन

प्रतिनिधि, ठाकुरगंज रोजी-रोटी के लिए दिल्ली जा रहे एक युवक की प्रयागराज और फतेहपुर के बीच ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी. युवक ठाकुरगंज प्रखंड के बिरनाबाड़ी गांव का निवासी बताया जाता है . उसके साथ गए युवकों ने बताया कि आदिल हुसैन (21) अपने घर से शनिवार को दिल्ली के लिए महानंदा एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 15483 में रवाना हुआ था. रविवार को दिन के 11:00 बजे फैजुल्लापुर के पास ट्रेन से गिरकर मोहम्मद आदिल हुसैन की जान चली गई. ट्रेन में मौजूद लोगों ने बताया कि मोहम्मद आदिल हुसैन गेट के पास था जिसे वह अचानक ट्रेन से गिर गया. आदिल के साथी ने बताया कि मैं अपनी सीट पर सो रहा था इस दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने मुझे तुरंत जगाये और कहने लगे कि आपके साथ जो साथी था, वो फैजुल्लापुर में ट्रेन से गिर गया है. इस दौरान उन्होंने आनन फानन में परिजनों को सूचना दी. इसके बाद मृतक आदिल हुसैन के परिवार के सदस्यों द्वारा स्थानीय रेलवे स्टेशन ठाकुरगंज को इस घटना अवगत कराया. घटना की जानकारी समीप के फतेहपुर रेल पुलिस द्वारा परिजनों को दी गयी और फतेहपुर रेल पुलिस शव को अपनी कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी है. मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मोहम्मद आदिल हुसैन के पिता विगत ढाई महीना पहले इंतकाल हुआ था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन