ePaper

महानंदा नदी में नहाने के दौरान लापता युवक की एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

Updated at : 03 Sep 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा नदी में नहाने के दौरान लापता युवक की एसडीआरएफ की टीम कर रही तलाश

किशनगंज के एएमयू कैंपस के पास महानंदा नदी में मंगलवार कोखानकाह निवासी 17 वर्षीय उमर आलम नदी में डूब गया. यह घटना तब हुई जब उमर अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था.

विज्ञापन

किशनगंज. किशनगंज के एएमयू कैंपस के पास महानंदा नदी में मंगलवार कोखानकाह निवासी 17 वर्षीय उमर आलम नदी में डूब गया. यह घटना तब हुई जब उमर अपने कुछ दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था. मिली जानकारी के अनुसार नदी में नहाते समय दोस्तों के साथ वह अचानक गहरे पानी में चला गया. स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब युवक डूबने लगे तो उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया. आसपास मौजूद लोगों की मदद से कुछ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. हालांकि, उमर आलम गहरे पानी में चला गया और नदी से बाहर नहीं आ पाया. सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने सदर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को तुरंत घटना स्थल पर भेजा. एसडीआरएफ की टीम ने आधुनिक उपकरणों मदद से लापता बच्चे की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू कर दिया है. यह अभियान देर शाम तक चला, लेकिन देर शाम तक उमर का कोई सुराग नहीं मिल पाया. इस घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल बना दिया है. उमर के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द बच्चे को खोजने की गुहार लगाई है. इस दुखद घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने एक बार फिर नदी किनारे के लोगों को सतर्क किया है. अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत कुमार ने लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और बहाव भी तेज है. अभिभावकों से विशेष रूप से ध्यान रखने को कहा है कि वे अपने बच्चों को नदी से दूर रखें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन