सात दशक बाद सावन में बन रहा है दुर्लभ संयोग, खास होगा सावन का हर सोमवार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jul 2024 8:11 PM
सनातन धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है.
– इस सावन कुल पांच सोमवारी.
-सावन को लेकर चहल-पहल तेज-गेरुआ रंग से रंगा बाजार-बाबानगरी देवघर जाने की तैयारी शुरू-सजने लगे शिवालय प्रतिनिधि,किशनगंजसनातन धर्म में सावन के महीने को काफी पवित्र माना जाता है.सावन के महीने में जो भी भक्त श्रद्धापूर्वक भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस साल सावन माह का प्रारंभ और पहला सोमवार 22 जुलाई को ही है. पहले ही दिन सोमवार पड़ने से इस बार भक्तों को 5 सोमवार मिलेंगे और सावन महीने का समापन 19 अगस्त को होगा.
72 साल बाद इस बार दुर्लभ संयोग
सावन माह की शुरुआत और समापन दोनों ही इस बार सोमवार को होंगे. ऐसा दुर्लभ योग 72 वर्ष पहले 27 जुलाई 1953 को बना था, जब सावन महीने की शुरुआत और समापन सोमवार के साथ हुआ था. पुरोहित घनश्याम झा बताते हैं किसावन में 6 शुभ योग भी
इस बार सावन में 6 शुभ योगों का निर्माण भी हो रहा है. इस साल श्रावण मास में शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग, नवपंचम योग और गजकेसरी योग बन रहे हैं. इनके अलावा कुबेर योग और शश योग भी बन रहे हैं, जिसकी वजह से इस महीने का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है.सर्वार्थ सिद्धि समेत 3 शुभ योग में होगी सावन की शुरूआत
सावन के पहले दिन ही सोमवार और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. इस योग में सावन का शुभारंभ होना बेहद शुभ माना जा रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग में सावन सोमवार का व्रत रखने से आपको शिवजी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. सर्वार्थ सिद्धि योग में रुद्राभिषेक करने और व्रत करने से इच्छित व्यक्ति को अभीष्ट फल की प्राप्ति होगी. पहले सोमवार को प्रीति, आयुष्मान और सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे तीन बड़े योगों के साथ सावन की शुरुआत बहुत शुभ मानी जा रही है.शिवजी पूरी करेंगे सबकी मनोकामनाएं
जानकार पुरोहितों के अनुसार इस बार सावन में इतने शुभ योग बन रहे हैं कि अधिकतर राशिवालों की मनोकामनाएं भगवान शिव पूरा करेंगे. इस बार कोई भी शिव भक्त भगवान भोलेनाथ की कृपा पाने से वंचित नहीं हो सकता.श्रवण नक्षत्र
सावन माह के पहले दिन श्रवण नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है. इस नक्षत्र का संयोग सावन के पहले सोमवार पर देर रात 10 बजकर 21 मिनट तक है. श्रवण नक्षत्र का संयोग दशकों बाद बन रहा है. ज्योतिष श्रवण नक्षत्र को शुभ मानते हैं.इस दौरान शुभ कार्य भी कर सकते हैं.इस सावन 5 सोमवार
पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024,दूसरा सावन सोमवार व्रत 29 जुलाई 2024 तीसरा सावन सोमवार व्रत 5 अगस्त 2024चौथा सावन सोमवार व्रत 12 अगस्त 2024पांचवां सावन सोमवार व्रत 19 अगस्त 20240को है.सभी शिव मंदिरों में होंगे विभिन्न आयोजन
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शहर के सभी शिव मंदिरों में सावन मास के दौरान विभिन्न आयोजन होंगे. मंदिरों में सावन मास की तैयारियां भी शुरू होने लगी है. शहर के बाबा भूतनाथ मंदिर,ठाकुरगंज,दिघलबैंक के तुलसिया, बहादुरगंज महादेव मंदिर, महादेव मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में इस दौरान कावडिय़ों द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा. इसके अलावा विशेष पूजा अर्चना एवं भजन संध्या समेत विभिन्न आयोजन भी संपन्न होंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










